प्रभाग क्रमांक 19 ‘ड’ में प्रचार चरम पर, महिला उम्मीदवार के साथ मजबूती से खड़े हुए नागरिक
Times of Maharashtra Desk : महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बजते ही कोंढवा स्थित प्रभाग क्रमांक 19 ‘ड’ में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार तहेज़ीब सिद्दीकी ने अपने प्रभावशाली प्रचार से चुनावी मैदान में स्पष्ट बढ़त बना ली है। एक शिक्षित, संवेदनशील और कार्यकुशल महिला उम्मीदवार के रूप में उनकी चर्चा जोरों पर है और उन्हें मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
हालांकि चुनावी रण में कई उम्मीदवार हैं, लेकिन सिद्दीकी के प्रचार दौरों में उमड़ने वाली भीड़ सभी का ध्यान खींच रही है। नागरिकों का साफ कहना है सिर्फ वादे नहीं, ज़मीनी काम करने वाली उम्मीदवार चाहिए। इसी भरोसे के साथ लोग तहेज़ीब सिद्दीकी का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।
महिला शक्ति का सशक्त संदेश
राजनीति में महिलाओं की भूमिका केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक भी हो सकती है यह तहेज़ीब सिद्दीकी ने अपने अभियान से सिद्ध कर दिखाया है। महिला उम्मीदवार होने के नाते उनका संवाद सीधे महिलाओं से जुड़ रहा है। घर-घर प्रचार के दौरान महिलाएं उनका औक्षण कर रही हैं हमारे सवाल समझने वाली, हमारी हक़ की ताई।
काम के दम पर मिली जनता की पसंद
अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की सच्ची पावती उन्हें प्रचार के दौरान मिल रही है। नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उनकी मेहनत और भविष्य के विकास का स्पष्ट विज़न उन्हें विरोधियों से आगे ले जाता दिख रहा है। प्रभाग में सड़क, पानी और स्वच्छता जैसे मूलभूत मुद्दों पर उनके ठोस विचार मतदाताओं को खासा प्रभावित कर रहे हैं।
बुज़ुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश
प्रचार रैलियों में बुज़ुर्ग स्वतः आगे बढ़कर सिद्दीकी को आशीर्वाद दे रहे हैं, वहीं युवाओं की बड़ी टीम पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ी है। मिल रहा प्यार, अपनापन और विश्वास इस चुनाव को केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई बना रहा है ऐसा माहौल प्रभाग 19 ‘ड’ में देखने को मिल रहा है।
कोंढवा का समग्र विकास और महिला सशक्तिकरण ही मेरा लक्ष्य है। मुझे जो प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रभाग का हर नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है, और उनके विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगी।






















